Korba Murder Arrest : पिता ने अपने बेटे के सिर पर सब्बल मारकर हत्या की, आरोपी पिता गिरफ्तार, उरगा थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण पिता मानसिंह ने अपने बेटे जीवराखन के सिर पर सब्बल मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. घटना में प्रयुक्त सब्बल को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

 



जानकारी अनुसार, मृतक के चाचा ने उरगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका भतीजा जीवराखन आए दिन शराब पीकर आता था और विवाद करता था. इस कारण से उसकी पत्नी भी मायके चली गई है और उसके माता-पिता भी कमाने चले जाते हैं. माता-पिता के वापस आने पर पैसे की मांग करता है और विवाद करता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इधर, जीवराखन शराब पीकर और सब्बल लेकर घर आया था और पिता से विवाद करने लगा था. इस दौरान बीच-बचाव करने आए चाचा के पैर पर वार कर दिया. इससे पिता ने आक्रोश में आकर बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!