Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में BJP सदस्यता महाअभियान रथ हसौद कॉलेज पहुंचा, दिलाई गई सदस्यता

सक्ती. भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता महाअभियान रथ, हसौद के शासकीय महाविद्यालय पहुंचा, जहां महाविद्यालय के छात्रों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई और पार्टी की नीतियों को बताते हुए ज्यादा से ज्यादा भाजपा की सदस्यता लेने लोगों से अपील की गई.

 



इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया कि 4 अक्टूबर से चंद्रपुर से सदस्यता महाअभियान रथ रवाना हुआ था, जो आज जैजैपुर विधानसभा के हसौद के शासकीय महाविद्यालय पहुंचा. यहां छात्र-छात्राओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक संकल्प है, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का, इसलिए प्रत्येक युवा को आग्रह करके भाजपा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है और सक्ती जिले से 25 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!