Sakti News : प्रशिक्षण पश्चात् सभी दीदियाँ को बनना है क़ृषि उद्यमी : वासु जैन, आरसेटी जांजगीर के तत्वाधान रेड़ा गाँव में आयोजित 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सीईओ और डीएमएम

सक्ती. प्रशिक्षण पश्चात् बिहान की सभी दीदियों को समन्वित क़ृषि प्रणाली को अपनाकर क़ृषि उद्यमी बनना और खेती में लागत को कम करना, फ़सल चक्र अपनाकर क़ृषि क्षेत्र आमदनी दोगुनी प्राप्त करना, एकीकृत क़ृषि प्रणाली को अपनाना क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

 



उक्त बातें आरसेटी जांजगीर के तत्वाधान में नवीन जिला सक्ती के रेड़ा गाँव में आयोजित 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन ने कहा। प्रशिक्षण में एनआरएलएम बिहान के डीएमएम राजीव श्रीवास ने कहा कि खरीफ फ़सल में धान की उन्नत तकनीक श्रीविधि अपनाये तथा गाँव में स्व रोजगार स्थापित कर आय अर्जित करने कई उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने क्वालिटी और क्वानटीटी को लेकर कई महत्वपूर्ण विन्दुओं को लेकर चर्चा किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

प्रशिक्षण स्थल पर बिहान के एफएल सीआरपी पुष्पा साहू के अगुवानी में क्रेडरों और प्रशिक्षण में शामिल महिलाओ, युवतियों ने तिलक लगाकर तथा प्राकृतिक गुलदस्ता के साथ स्वागत किया। वहीं आरसेटी प्रबंधन के उत्तम राठौर, किशन निर्मलकर और मास्टर ट्रेनर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने धान की झुमर से स्वागत किया। इस मौके पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के तैलिय चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात बिहान क्रेडरों ने प्रार्थना गीत की सुन्दर प्रस्तुति दीं।
इस मौके पर सरपंच तिलेश्वरी चौहान, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी ऋषि कंवर, फेकेल्टी उत्तम राठौर, किशन निर्मलकर, ट्रेनर दीनदयाल यादव, एफएलसीआरपी पुष्पा साहू, आरबीके कंचन पालेकर, बैंक मित्र अनिता साहू सक्रिय महिला अमृत बाई साहू, गौरी महंत, भारती कंवर, क़ृषि सखी श्याम बाई साहू, कमला साहू, कुंती साहू, संध्या पटेल, रीता कंवर, बीना यादव, देविता यादव, शिवरात्रि यादव, मन्दाकिनी साहू, पूजा यादव, रामेश्वरी साहू, मीना यादव, संजना यादव, प्रियंका यादव, सरोजनी खैरवार, ललिता साहू, रविना कंवर, राधिका कंवर, संतोषी कंवर, ममता पैकरा, पूर्णिमा खैरवार, रुखमनी कुर्रे सहित 23 महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

प्रशिक्षण स्थल पर दीदियों के भोजन किया सीईओ और डीएमएम
बिहान क्रेडरों के आग्रह पर प्रशिक्षण में शामिल दीदियों की उत्साह बढ़ाने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन और डीएमएम राजीव श्रीवास ने प्रशिक्षण स्थल पर भोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोपहर की भोजन और शाम को चाय की ब्यवस्था एसबीआई आरसेटी जांजगीर के द्वारा किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!