बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, 16 कॉलेज की टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्यातिथि TCL के अतिथि प्राचार्य प्रो. रमाकांत पांडेय, पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रो. आरजी पांडेय, नवागढ़ शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बीके पटेल, डॉ. जेके जैन, डॉ. श्वेता जैन, मौजूद थे.

 



दरअसल, सेक्टर स्तरीय कब्बडी मैच में पहला मैच श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय और गवर्नमेंट कॉलेज नगरदा के बीच में हुआ. जिसमें नगरदा की टीम को जीत हासिल हुई. ऐसे ही आए हुए अन्य टीमों के बीच मैच हुआ. जिसमें सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबला मालखरौदा और चैतन्य महाविद्यालय के बीच हुआ, जिसमें चैतन्य महाविद्यालय की टीम विजेता बनी. मैच के बाद बेस्ट रेडर मालखरौदा के लोकेश कुमार, बेस्ट कैचर चैतन्य कॉलेज के रविशंकर, प्लेयर ऑफ द मैच यश कुमार को मिला.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!