Janjgir Big News : जिला मुख्यालय में बस्ती के बीच मगरमच्छ, लोगों की जान सांसत में, डरे हुए हैं लोग, वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने खानापूर्ति की…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 10 के तलवा डबरी में मगरमच्छ दिखने के बाद लोगों में दहशत है. डबरी के चारों ओर लोगों की बसाहट है और रिहाइशी इलाके में मगरमच्छ दिखने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. वन विभाग ने डबरी में जाली लगाया है, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने के लिए व्यापक प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से कभी बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

स्थानीय लोगों के मुताबिक, 2 माह से मगरमच्छ को देखा जा रहा है और डबरी में मगरमच्छ घूमते रहता है. डबरी के आसपास बड़ी संख्या में घर है, जिसके बाद लोग डरे हुए हैं.

वार्ड 10 के पार्षद रमेश पैगवार का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने औपचारिकता निभाई है. इससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. खुले में घूम रहा मगरमच्छ कभी भी घरों में घुस सकता है, इसलिए मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कारगर कोशिश होनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!