Sakti Big News : जुआरियों ने पुलिसकर्मी से मारपीट की, 6 से 7 पुलिसकर्मी गए थे जुआरियों को पकड़ने, 1 आरोपी गिरफ्तार, 7 नामजद और अन्य के खिलाफ ST/SC के तहत FIR दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के खजुरानी गांव में पुलिसकर्मी से जुआरियों ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी नवरत्न सिंह को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी गोलू चंद्रा, मोनू चंद्रा, राजकुमार चंद्रा, नवरत्न चंद्रा, अनिल चंद्रा, सोनू चंद्रा, राधे चंद्रा और अन्य के खिलाफ खिलाफ 115(2), 121(1), 191(2), 221, 296, 351(2) और ST/SC एक्ट के तहत कार्रवाई की है. मारपीट की वजह से प्रधान आरक्षक शंकर सिंह राज को चोट आई है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर थाना से प्रधान आरक्षक शंकर सिंह राज, आरक्षक गोविंद पटेल, मुकेश, प्रह्लाद सोनवानी के अलावा अन्य स्टाफ की टीम खजुरानी गांव जुआरियों को पकड़ने गई थी. इस दौरान जुआरियों ने प्रधान आरक्षक शंकर सिंह राज को पहले जातिगत गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की और अन्य पुलिसकर्मी से जुआरियों ने गाली-गलौज की. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले खजुरानी गांव निवासी आरोपी नवरत्न सिंह को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

error: Content is protected !!