Sakti Thief Arrest : जिले में 12 जगहों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले खरीददार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक और चोरी की रकम से खरीदी गई बुलेट, 70 हजार नगद जब्त

सक्ती. जिले में अलग-अलग 12 जगह चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 चोर और 1 खरीददार को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331 (3), 305 ( A ) के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी तिलक पॉवले, सरगुजा जिले से और अन्य 4 आरोपी कोरबा जिले के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त 2 बाइक, चोरी की रकम से खरीदी बुलेट, 70 हजार नगद और खरीददार दीपक सोनी से 45.5 ग्राम सोना, 8.200 ग्राम चांदी को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

दरअसल, सक्ती जिले में पिछले कुछ महीनों में लगातार चोरी की घटना बढ़ रहा रही थी. सक्ती के नवापारा में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद वासुदेव, संतोष गोंड़, वेदप्रकाश वासुदेव, तिलक पॉवले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि नवापारा के अलावा सक्ती जिले के अन्य 11 जगहों से भी चोरी की है.

चोरी की गई जेवरात को कोरबा के MP नगर में ज्वेलरी दुकानदानर दीपक सोनी के यहां बेचते थे. पुलिस ने चोरों से घटना में प्रयुक्त बाइक, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे, 70 हजार नगदी को जब्त किया है, वहीं चोरी की जेवरात की खरीदी करने वाले आरोपी दीपक सोनी के पास से सोना और चांदी को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!