Health Tips: पहले से ही नजर आने लगते हैं किडनी के खराब होने के लक्षण, इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अच्छी सेहत के लिए किडनी का सही प्रकार से काम करना भी बहुत ही जरूरी है। किडनी का मुख्य कार्य रक्त को डिटॉक्सीफाई करना होता है। शरीर में मौजूद गंदगी को यूरिन के माध्यम से किडनी ही बाहर निकालती है।



 

 

 

किडनी में किसी भी तरह की खराबी होने के संकेत शरीर द्वारा पहले ही दे दिए जाते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। आज हम आपको इस संबंध में कुछ संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सुबह उठते ही उल्टी और जी मिचलाने जैसा महसूस होना भी इसका एक संकेत है।
आपको ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। सुबह मांसपेशियों में दर्द होना भी इस बीमारी का एक संकेत होता है। पीठ के निचले हिस्से में भी दर्द होने पर भी डॉक्टर की मदद जरूर लें। सुबह-सुबह चक्कर आना और पैरों में सूजन भी किडनी खराब होने के संकेत हो सकते हैं। आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में नहर सफाई एवं मिट्टी फीलिंग कार्य का सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया शुभारंभ, सरपंच का शाल एवं श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!