Janjgir Accident Death : सड़क हादसे में वकील की मौत, ट्रेलर ने बाइक सवार वकील को कुचला

जांजगीर-चाम्पा. नैला फाटक के पास ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से वकील की मौत हो गई. वकील रमेश कुर्रे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पुलिस ने घटनाकारित ट्रेलर वाहन को थाना में निरुद्ध कर लिया है.



दरअसल, जर्वे ( ब ) निवासी रमेश कुर्रे, जांजगीर में वकालत करते थे, रोज की तरह सुबह अपने घर से वकालत करने जांजगीर जाने निकले थे. इसी दौरान नैला फाटक के पास पहुंचे थे कि ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल वकील रमेश कुर्रे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. घटनाकारित ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!