Janjgir Arrest : जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने तहसील के पास से किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को तहसील के पास से गिरफ्तार किया है और तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 4 हजार 950 रूपए, 52 पत्ती ताश को जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी सुनील गोपाल, भरत राठौर और मान सिंह खांडेकर के कब्जे से 4 हजार 950 रूपये, 52 पत्ती ताश को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

पुलिस ने जुआरी सुनील गोपाल, भरत राठौर और मान सिंह खांडेकर के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!