JanjgirChampa Big News : ट्रेन के सामने कूदा स्वास्थ्य विभाग का ड्रेसर, मौके पर ही हुई मौत, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, …यहां पोस्टिंग थी ड्रेसर की… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में स्वास्थ्य विभाग के ड्रेसर ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया है. मृतक का नाम प्रमोद कुमार श्रीवास था और वह बम्हनीडीह CHC में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था. घटना के बाद परिजन सदमें में हैं, इधर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

 



पुलिस के अनुसार, बिरगहनी गांव में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मृतक की पहचान प्रमोद कुमार श्रीवास के रूप में हुई. मृतक प्रमोद, चाम्पा के बेलदार पारा का रहने वाला था और वह बम्हनीडीह CHC में ड्रेसर था.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनाए गए सुखदेव भगत, असम के प्रभारी बने भूपेश बघेल, 6 राज्यों में कांग्रेस ने नए प्रभारी बनाए... देखिए सूची...

फिलहाल, प्रमोद ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण अज्ञात है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजन को शव सौंप दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है और परिजन का बयान ले रही है, पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर ड्रेसर प्रमोद श्रीवास ने क्यों जान दी है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!