Janjgir Arrest : घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी को नैला चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की नैला चौकी पुलिस ने घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित शिव कुमार बरेठ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रफुल्ल धीवर, आपस में लड़ाई-झगड़ा हो रहे थे, जिसे शिव कुमार बरेठ के द्वारा मना किया तो तुम कौन होते हो, मना करने वाले कहकर शिव कुमार बरेठ को गाली-गलौज की. तब शिव कुमार बरेठ अपने घर चला गया था, तभी प्रफुल्ल कुमार धीवर, पंकज कुमार धीवर और बिट्टू धीवर, एक राय होकर तीनों शिव कुमार बरेठ के घर गए और घर अंदर घुसकर शिव कुमार बरेठ को चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Baheradih News : चार साल बाद फिर सिवनी पहुंचा बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र, किसान स्कूल के संचालक की पहल लाई रंग, पहले सिवनी में होती थी धान खरीदी, चार साल पहले बदलकर कोसमंदा किया गया था केंद्र, किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक उठाई गई थी आवाज

इधर, पुलिस ने घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी प्रफुल्ल कुमार धीवर, पंकज कुमार धीवर और बिट्टू धीवर को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 333, 118(1) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : नारायणपुर जिले में पदस्थ TI सस्पेंड, बस्तर आईजी ने की बड़ी कार्रवाई, टीआई पर लगे गम्भीर आरोप...

Related posts:

error: Content is protected !!