Janjgir News : छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, नैला पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने दीपक जला रही पीड़िता से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अभय बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी अभय सिवनी गांव के वार्ड 11 का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर रात्रि पीड़िता घर के बाहर दीपक जला रही थी, तभी आरोपी अभय पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा. जब पीड़िता चीखने लगी तो आरोपी भाग निकला था. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने BNS की धारा 74, 79, 296, 115(2) के तहत जुर्म दर्ज किया था और अब आरोपी अभय बरेठ की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!