Sakti Rape Arrest : युवती से प्रेमी और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दोस्त को किया गिरफ्तार, फरार प्रेमी की जा रही खोजबीन, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का रहने वाला आरोपी प्रेमी

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रेमी के दोस्त अभिषेक चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 34 के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी अभिषेक चंद्रा, मालखरौदा के सारसडोल गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के रहने वाले युवक प्रभु टंडन ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है और उसके दोस्त अभिषेक चंद्रा ने भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी के दोस्त अभिषेक चंद्रा को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल आरोपी प्रेमी प्रभु टंडन फरार हो गया है, जिसकी खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!