Janjgir Big Arrest : नशीली सिरप और नशीले टेबलेट के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 68 हजार 5 सौ रुपये, 7 मोबाइल और 3 बाइक भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने नशीली सिरप और नशीले टेबलेट के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से 215 नग नशीली सिरप और 480 नशीले टेबलेट बरामद किया है, वहीं 1 लाख 68 हजार 5 सौ रुपये, 7 मोबाइल और 3 बाइक को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है. आरोपियों में 6 जांजगीर-चाम्पा और 1 कोरबा जिले के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि रसौटा गांव के मोड़ के पास कुछ लोगों द्वारा नशीली सिरप और टेबलेट को बेचने ग्राहक की तलाश की जा रही है. इस पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और 7 आरोपियों मिलेस सूर्यवंशी, अल्ताफ अली, संदीप देवांगन, कृष्णा साहू, करण कश्यप, राजू कहरा और हरीश पटेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में NDPS की धारा 21 ( ख ), 22 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!