Janjgir Manmani : ड्रीम प्वाइंट के सामने शादी कार्यक्रम में सड़क पर नाचते रहे लोग, घण्टे भर से ज्यादा वक्त तक जाम में फंसे रहे राहगीर लोग, एम्बुलेंस भी फंसी रही, दोनों ओर लग गया था लम्बा जाम… सड़क पर रोज-रोज की बड़ी समस्या पर गम्भीर नहीं जिला प्रशासन और पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में शादी कार्यक्रम की वजह से ड्रीम प्वाइंट के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई. शहर की मुख्य सड़क पर 1 घण्टे से ज्यादा वक्त तक जाम रहा और शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग नाचते रहे. यहां एम्बुलेंस भी फंसी रही, लेकिन किसी ने भी मार्ग से आवागमन दुरुस्त करने की पहल नहीं की. मौके पर पुलिस का कोई जवान नहीं था.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बाद में, सूचना पर पुलिस पहुंची और मार्ग दुरुस्त कराया, तब तक 1 घण्टे से ज्यादा वक्त तक लोग परेशान होते रहे. शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही. बड़ी बात यह रही कि शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग, संवेदनहीन होकर सड़क पर नाचते रहे और राहगीर लोग, जाम में फंसे रहे. शादी में शामिल लोगों की मनमानी की वजह से एम्बुलेंस भी फंसी रही. यहां एम्बुलेंस का सायरन बजते रहा, लेकिन मार्ग खुलवाने वाला मौके पर कोई नहीं था. बाद में, पुलिस पहुंची और मार्ग का जाम खुला.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!