JanjgirChampa Accident : खदान में बेकाबू होकर एम्बुलेंस गिरी, ड्राइवर समेत 2 लोग सवार थे, …इस तरह बचाई जान, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लटिया रोड की खदान में बेकाबू होकर एम्बुलेंस गिर गई. एम्बुलेंस में ड्राइवर समेत 2 लोग सवार थे, जिन्होंने तैरकर अपनी जान बचाई. राहत की बात रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई और एम्बुलेंस में मरीज भी सवार नहीं था. घटना की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस ने पहुंचकर क्रेन से एम्बुलेंस को बाहर निकलवाया.



इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

दरअसल, बिलासपुर से मरीज को छोड़ने के लिए एम्बुलेंस पहुंची थी और वापस लौटते वक्त एम्बुलेंस बेकाबू हो गई. फिर खदान में गिर गई. इस दौरान एम्बुलेंस में सवार 2 व्यक्ति किसी तरह तैरकर बाहर निकले, तब जाकर दोनों की जान बची. इस तरह बड़ी घटना टल गई है, लेकिन एम्बुलेंस काफी क्षतिग्रस्त हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

error: Content is protected !!