JanjgirChampa Accident : आइसक्रीम पार्लर ठेले में घुसा कैप्सूल वाहन, ठेला संचालक को आई गम्भीर चोट, कैप्सूल वाहन में फंसा रहा ड्राइवर, आसपास मौजूद 5 पुलिसकर्मी ने भागकर बचाई जान, अकलतरा के तरौद चौक NH-49 की घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के तरौद चौक NH-49 में बेकाबू कैप्सूल वाहन, सड़क किनारे लगे आइसक्रीम पार्लर ठेले में घुस गया. हादसे में ठेले वाले को गम्भीर चोट आई है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं हादसे के बाद ड्राइवर, केबिन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के वक्त आसपास खड़े 5 पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे, जिन्होंने दौड़कर अपनी जान बचाई.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

दरअसल, राजस्थान से आया विनोद, NH-49 के तरौद चौक पर आइसक्रीम ठेला लगाता है. आज उसी जगह पर ठेला लगा था, तभी रॉन्ग साइड से आकर कैप्सूल वाहन बेकाबू होकर घुस गया और हादसे में आइसक्रीम ठेले वाले विनोद को गम्भीर चोट आई है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंच गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!