JanjgirChampa Action : तीव्र आवाज में बज रहा था डीजे, मौके पर आ धमकी पुलिस, डीजे संचालक कर कार्रवाई, डीजे और वाहन जब्त

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने तीव्र आवाज में बज रहे डीजे और वाहन को जब्त कर लिया है. मामले में डीजे संचालक संतोष कश्यप के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 4,5,15 के तहत FIR दर्ज की गई है. डीजे संचालक कोसमन्दा गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के अनुसार, कमरीद गांव के बस स्टैण्ड के पास तीव्र आवाज में डीजे बजने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी तो तेज आवाज में डीजे बजते और डीजे बॉक्स वाहन से बाहर निकला हुआ पाया गया. साथ ही, डीजे में ध्वनि मापने के यंत्र भी नहीं था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

इसके बाद पुलिस ने डीजे और वाहन को जब्त कर लिया है. साथ ही, पुरानी कार्रवाई लर रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. अगर पुराने रिकॉर्ड पाए जाते हैं तो डीजे को राजसात किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!