JanjgirChampa Big News : पामगढ़ की 2 राइस मिल के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और 2 राइस मिल में छापा मारा है. पामगढ़ की राज एग्रो इंडस्ट्री राइस मिल से 1296 क्विंटल धान और पामगढ़ के केटीएम संस इंडस्ट्री से 354 क्विंटल धान और 620 क्विंटल चावल जब्त किया है.

 



पामगढ़ की दोनों राइस मिल में बड़ी गड़बड़ी मिलने पर खाद्य विभाग ने मिल संचालक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की कार्रवाई की है. पामगढ़ में 1 व्यक्ति के द्वारा ही दोनों राइस मिल संचालित किया जा रहा है और राइस मिल के संचालक का नाम सुनील कुमार दिनकर है. खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कम्प है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!