JanjgirChampa Big News : खनिज उड़नदस्ता दल ने रेत उत्खनन, परिवहन के मामले में चेन माउंटेन और हाइवा को जब्त किया

जांजगीर-चाम्पा. खनिज उड़नदस्ता दल ने रेत उत्खनन, परिवहन के मामले में चेन माउंटेन और हाइवा को जब्त किया है. यह कार्रवाई पामगढ़ क्षेत्र के देवरघटा में की गई है.

 



दरसअल, खनिज उड़नदस्ता दल को खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी. इसके बाद दल ने उन स्थानों का निरीक्षण किया. इसके बाद देवरघट्टा में चेन माउंटेन के द्वारा रेत उत्खनन और हाइवा द्वारा रेत परिवहन करते पाया गया. फिर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

इधर, वाहन मालिकों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा. आपको बता दें, सप्ताह भर के भीतर खनिज के अवैध परिवहन के 22 मामले, उत्खनन के 7 मामले और अवैध भंडारण का 1 मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!