JanjgirChampa Big News : निजी मिडिल स्कूल की मान्यता समाप्त, DEO की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से हुई स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. सलखन गांव के मां शारदा मिडिल स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई है. मामले में शिकायत के बाद जांच की गई थी, जिसमें खामी मिलने पर DEO अश्विनी भारद्वाज ने निजी स्कूल की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की है.

 



डीईओ अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि सलखन गांव में संचालित मां शारदा मिडिल स्कूल के बारे में शिकायत मिली थी कि विद्यालय में फर्नीचर नहीं है और भवन के ऊपर में क्लास लगाई जाती थी, वहीं नीचे निवास करते हैं. शिकायत के बाद नवागढ़ बीईओ को जांच के लिए भेजा गया था. इसके बाद मिडिल स्कूल मापदंड के अनुरूप नहीं होने पाया गया. डीईओ ने स्वयं भी निरीक्षण किया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

इस पर स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं रहा. इसके बाद मां शारदा मिडिल स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई है. दूसरी ओर, छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए इस सत्र यानी अप्रेल माह तक यह स्कूल संचालित रहेगा, फिर नए सत्र से स्कूल के छात्र-छात्राओं को अभिभावक अपने स्तर पर स्कूलों में एडमिशन कराएंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ' सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी... 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!