Janjgir Teacher Arrest : शिक्षक की हुई गिरफ्तारी, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोप, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी शिक्षक का नाम मनमोहन सिंह गोंड़ है और वह जांजगीर के न्यू चंदनिया पारा का रहने वाला है. मामले में IPC की धारा 420 के तहत FIR दर्ज किया गया है.

 



पुलिस के अनुसार, बालको के डुग्गुपारा निवासी सुलोचना बंजारे ने 2019 में छग शिक्षकर्मी और प्रयोगशाला सहायक पद में फार्म भरी थी. इसी दौरान महिला के रिश्तेदार के माध्यम से शिक्षक मनमोहन सिंह गोंड़ से उसकी पहचान हुई, तभी शिक्षक ने महिला को नौकरी लगाने का झांसा दिया और 5 से 6 लाख की डिमांड की गई. इसके बाद एडवांस के लिए डेढ़ लाख मांगा की गई और जांजगीर आकर राशि देने की बात आरोपी शिक्षक ने कहीं. इसके बाद पीड़ित महिला ने जांजगीर में डेढ़ लाख दे दिया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

इधर, बालको के रहने वाले कृष्णा कश्यप ने भी शिक्षक मनमोहन गोंड़ को नौकरी लगाने के लिए डेढ़ लाख दिया था. राशि देने के बाद ना पीड़ित महिला की नौकरी लगी और ना ही राशि वापस की गई. फिर मामले में रिपोर्ट लिखाई गई और अब आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह की गिरफ्तारी की गई है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!