JanjgirChampa FIR : लेवई गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों के 4 लोगों के खिलाफ बलौदा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के लेवई गांव में दो पक्षों में विवाद होने से 4 लोगों में आपसी मारपीट की घटना हुई है. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट लेवई गांव की पांचोबाई यादव ने दर्ज कराया कि 10 नवंबर की दोपहर में कुछ दिनों पहले घर से बर्तन चोरी होने पर गाली-गलौज कर रही थी. उसी समय पड़ोसी लक्ष्मीनारायण यादव गाली-गलौज करने और वह बेटे ओमप्रकाश यादव को बुलाई. इसके बाद लक्ष्मीनारायण के बेटा अज्ञान यादव आकर दोनों बाप-बेटे गाली-गलौज की और हाथ में रखे डंडे से मारपीट की. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले लक्ष्मी नारायण यादव, अज्ञान यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

दूसरी रिपोर्ट लेवई गांव के लक्ष्मीनारायण यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जंगल से काम करके आया तो पांचोबाई यादव और उसका बेटा ओमप्रकाश यादव गाली-गलौज करने लगे. जिन्हें मना किया तो दोनों मां-बेटे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!