Sakti FIR : बड़े कटेकोनी गांव में 64 वर्षीय व्यक्ति से 5 लोगों ने की मारपीट, डभरा थाना में केस दर्ज

सक्ती. डभरा क्षेत्र के बड़े कटेकोनी गांव में 64 वर्षीय व्यक्ति सुखदेव प्रसाद चंद्रा से 5 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 191(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बड़े कटेकोनी गांव के सुखदेव प्रसाद चंद्रा ने बताया कि वह पान ठेला दुकान के पास बैठा था. उसी समय कार्तिक राम चंद्रा आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर आया. उसके खेत की तरफ मिट्टी गिर जाने की बात को लेकर गाली-गलौज की और अपने परिवार वालों को बुला लिया. उस समय कार्तिक राम चंद्रा, सेत चंद्रा, राजकुमार चंद्रा और राजकुमार चंद्रा का बड़ा लड़का, कार्तिक चंद्रा का बड़ा लड़का, सभी ने मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. पूर्व में घर घुसकर मारपीट किये थे, जिसका केस न्यायालय में चल रहा है. मारपीट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!