JanjgirChampa Murder : पार्षद ने युवक की हत्या की, वारदात के बाद थाना में सरेंडर किया, बड़ी वारदात से दहला नवागढ़

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 7 चाम्पा रोड में हत्या की वारदात हुई है और कांग्रेस पार्षद आनन्द कश्यप ने युवक मोहनीश केशरवानी को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद आरोपी पार्षद आनन्द कश्यप ने थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है.

 



दरअसल, वार्ड 1 के पार्षद के आनन्द कश्यप और युवक मोहनीश केशरवानी के बीच पुराना विवाद था. आज फिर विवाद हुआ तो पार्षद आनन्द कश्यप ने लोहे की रॉड से युवक मोहनीश केशरवानी के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया और थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस और आसपास के लोगों ने गम्भीर युवक को नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!