JanjgirChampa Suicide : बेलन्डियाडीह गांव के युवक की जहर सेवन से हुई मौत, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम, शव का किया गया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी बलौदा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के बेलन्डियाडीह गांव के 23 वर्षीय युवक की जहर सेवन से मौत हो गई. इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय युवक ने दम तोड़ दिया. किस वजह से युवक ने जहर का सेवन किया है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



दरअसल, बेलन्डियाडीह गांव के खीख़राम का 23 वर्षीय बेटा शनिच धनवार ने घर में अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आते समय युवक शनिच धनवार ने दम तोड दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : खाद गबन मामले में कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई...

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर युवक ने किस वजह से खुदकुशी की है ? पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल बहेराडीह पहुंची क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लें रहीं प्रशिक्षण

error: Content is protected !!