Korba Big News : हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक का सोते हुए वीडियो वायरल, खड़े हुए सवाल

कोरबा. पोड़ीउपरोडा विकासखण्ड के माचाडोली हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक योगेश कुमार का क्लास में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.

 



वायरल वीडियो में शिक्षक, बच्चों के सामने क्लास में सोते हुए नजर आ रहे हैं. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी करने एवं जांच का आदेश दिया है. बताया जा रहा है, शिक्षक योगेश कुमार की ऐसे रवैय्ये से छात्र-छात्रा परेशान हैं. फिर क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने ही शिक्षक का सोते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्य से जानकारी ली है और टीम गठित कर जांच के लिए भेजने की बात कही है, वहीं नोटिस जारी करने की बात कही है. जांच के दौरान बच्चों और शिक्षकों का बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!