Korba Elephant : हाथियों का तालाब में नहाते हुए मस्ती करते दिलचस्प वीडियो आया सामने, कटघोरा वन मण्डल के पसान वन परिक्षेत्र के तनेरा तालाब का मामला

कोरबा. कटघोरा वन मण्डल के पसान वन परिक्षेत्र के तनेरा गांव से लगे तालाब में हाथियों का जलक्रीड़ा करते हुए दिलचस्प वीडियो सामने आया है. जो काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो में हाथी लंबे समय तक स्नान कर रहे थे और इस मंत्रमुग्ध करने वाली तस्वीर को कैद कर लिया गया है.

 



Korba Elephant : हाथियों का तालाब में नहाते हुए मस्ती करते दिलचस्प Video आया सामने 

खास बात यह है कि इस तालाब में जलक्रीड़ा करते हुए हाथियों के झुण्ड में नन्हा बेबी एलिफेंट भी नज़र आया है. हाथियों का झुण्ड इस क्षेत्र में लगातार डटा हुआ है और लगभग 50 हाथियों का दल विचरण में लगा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया, बनाई गई है पुलिस की विशेष टीम... देखिए बदमाश का स्केच...

इससे पहले केंदई रेंज में हाथियों का आराम फरमाते भी वीडियो वायरल हुआ था और अब हाथियों का तालाब में जलक्रीड़ा करते हुए वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

फिलहाल, हाथियों की मौजूदगी होने के कारण वन अमला भी अलर्ट है और गांव में मुनादी कर जंगल की ओर न जाने की लोगों को समझाइस दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!