Korba News : सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और स्टाफ ने एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश का अंतिम संस्कार किया, पुलिस की इस पहल की हुई तारीफ

कोरबा. सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और स्टाफ ने एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश का अंतिम संस्कार कर एक बार फिर समाज के सामने पुलिस का मानवीय चेहरा प्रस्तुत किया है.

 



दरअसल, सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग यार्ड में बीते कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था. सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों सहित अलग-अलग जिलों में प्रयास किया गया, परंतु मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, ऐसी स्थिति में सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद मृत बुजुर्ग व्यक्ति का पूरे विधि-विधान से शव यात्रा निकालकर कफन-दफन किया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

यहां चौकी से ही बुजुर्ग की अंतिम यात्रा निकाली गई थी. खास बात यह रही कि चौकी प्रभारी विभव तिवारी सहित पुलिसकर्मियों ने मृतक के शव को कंधा दिया और मृतक का अंतिम संस्कार किया है. सर्वमंगला पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लावारिस शव के प्रति बेहद ही संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है, जिसकी कोरबा जिले में खूब तारीफ हो रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!