Korba Attack Arrest : छात्रा पर ब्लेड से हमला करने वाले 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, महज 36 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

कोरबा. CSEB चौकी पुलिस ने स्कूल जाते समय छात्रा पर ब्लेड से हमला करने वाले 2 आरोपी मोहनीश केंवट, आकाश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी पीड़ित का ही रिश्तेदार है और दूसरा उसका दोस्त है.

 



दरअसल, 12वी साइंस की छात्रा सुबह घर से पंप हाउस स्थित स्कूल जाने निकली हुई थी. इस दौरान 2 अज्ञात नकाबपोश आरोपी स्कूटी में सवार होकर आए और छात्रा पर ब्लेड से हमला कर मौके से फरार हो गए थे. इससे छात्रा के दाएं हाथ और चेहरे पर चोट आई थी. इसके बाद आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासी, आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने CSEB चौकी पहुंच गए थे. पुलिस ने भी FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

इसे भी पढ़े -  Korba : सांसद ज्योत्सना महंत का 19 अगस्त से 22 अगस्त तक दौरा कार्यक्रम...

गौरतलब है कि CSEB चौकी पुलिस ने महज 36 घंटे में घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

Related posts:

error: Content is protected !!