Janjgir Accident : दो सड़क हादसे में 5 लोग घायल, घायल 3 लोग बिलासपुर रेफर, मुनुन्द और सुकली गांव में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र में दो जगह रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार 5 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मुनुंन्द गांव में बाइक सवार कृष्णा केंवट को अनियंत्रित होकर गिरने से चोट आई है, वहीं सुकली गांव में दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों बाइक में सवार लोगों को चोट आई है, जिसमें घायल पवन डहरिया की एक उंगली आधी कट गई है.

 



दरअसल, बाराद्वार सरहर निवासी कृष्णा केंवट, अपने ससुराल भड़ेसर गांव आया था. यहां से वापस अपने घर जाते समय मुनुन्द गांव में बाइक से अनियंत्रित होकर अपने बेटे के साथ गिर गया. गिरने की वजह गंभीर चोट पर कृष्णा केंवट को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना में घायल कृष्णा के बेटे को मामूली चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

इधर, शिवरीनारायण के खपरीडीह गांव के साहिद मोहम्मद, नैला पाली आ रहा था. सुकली गांव निवासी बाइक सवार दो युवक साजन सूर्यवंशी, पवन डहरिया और एक बच्चा जीवन, तीनों जगमहन्त गांव जा रहे थे, तभी सुकली गांव में दोनों बाइक के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों बाइक में सवार चारों को चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया. गंभीर रूप से घायल साहिद मोहम्मद, पवन डहरिया को बिलासपुर रेफर किया है. घायल साजन सूर्यवंशी, जीवन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!