Sakti Fraud FIR : भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के युवती से भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पति-पत्नी ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामले में पति-पत्नी रुबेन जेकाब मसीह, गायत्री चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों ने धोखाधड़ी के 15 लाख रुपये में से 3 लाख 95 हजार रुपये को वापस किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सकती के वार्ड नं 6 निवासी किशन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी नेहा शर्मा का भिलाई स्टील प्लांट में असिस्टेंट HR के पद में नौकरी लगाने के नाम पर भिलाई के रहने वाले रुबेन जेकाब मसीह और उसकी पत्नी गायत्री चौहान ने धोखाधड़ी की है. नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग क़िस्त में कुल 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. इसके साथ ही फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया था. 1 साल तक नौकरी नहीं लगाने पर रुपये को मांगने लगा, तब वह रुपये को वापस नहीं किया. बाद में, 3 लाख 95 हजार रुपये को वापस किए हैं. बाकी रुपये को वापस नहीं किए हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी रुबेन जेकाब मसीह, गायत्री चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!