Akaltara Fraud FIR : युवक ने फेसबुक में लड़की की फर्जी आईडी बनाकर अकलतरा के व्यक्ति से की धोखाधड़ी, 2021 से 2023 तक 25 लाख गंवा बैठा व्यक्ति, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र का व्यक्ति, लड़की की फर्जी आईडी के झांसे में आकर 25 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुआ है. पुलिस ने मामले में ठगी करने वाले आरोपी करन साहू के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के दीपक जैन ने बताया कि 2021 में फेसबुक में पूजा नाम की लड़की से सम्पर्क हुआ था, तब उसके झांसे में आकर वह उसे रुपये देने लगा था. कभी अपने माता-पिता की तबियत खराब होने की वजह से तो कभी अपनी बहन का मुम्बई में एडमिशन कराने रुपये की मांग करती थी.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

इसी बीच उसे पता चला कि भाठापारा का करण साहू, फर्जी आईडी बनाकर 2021 से 2023 तक उससे 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. मामले में अकलतरा पुलिस ने करण साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!