Sakti News : शहीद जवान के परिवार को छ्ग BSF कर्मचारी परिवार ने की आर्थिक मदद, शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल बीएसएफ में कार्यरत छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारीयों न एक अनोखी पहल की शुरूआत की है. एक व्हाट्सएप पर कम्युनिटी समूह के माध्यम से सभी छत्तीसगढ़ के कर्मचारी जो बीएसएफ में देश की सीमाओं तथा नक्सल एरिया में तैनात है. इस परिवार का हिस्सा है, जो जरूरत पड़ने पर रक्त दान व अन्य आर्थिक सहयोग के लिए वचनबद्ध है, इसी कड़ी में हाल ही में साथी आरक्षक शहीद दाऊराम कंवर के गृहग्राम पुटेकेला, जिला सक्ति जो आज हमारे बीच में नहीं रहे, इनके परिवार को सहानुभूति व सहयोग देने के लिए सभी कर्मचारयों ने अपने वेतन से आर्थिक सहयोग राशि लगभग एक लाख पांच हजार तीन सौ पैंसठ (105365/-) रूपये की आर्थिक मदद किए, जिससे मृतक परिवार की इस विकट समय में सहयोग हो सके उक्त राशि सौंप कर इस समूह ने ऐतिहासिक मिशाल पेश किया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इस प्रकार की आर्थिक सहायता के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने का इस छ.ग. BSF कर्मचारी परिवार का ये सांत्वना प्रयास व योगदान है. इस प्रकार छ.ग.के बीएसएफ के जवानों ने समाज को एक एकता का प्रेरक संदेश दिया.

परिजनों और गांव समाज के लोगों में बीएसएफ के जवानों के प्रति सम्मान और सहानुभूति व्याप्त है. पूरे छत्तीसगढ़ के BSF (सीमा सुरक्षा बल) कर्मचारी जिसमे महिला कर्मचारी भी शामिल है. छत्तीसगढ़ और शहीद के गृह ग्राम के आसपास के BSF साथियों ने अंतिम संस्कार एवं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना और भविष्य में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर याद करने हेतु आश्वासन देते हुए शहीद जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!