Sakti Murder Arrest : अंडी गांव में बुजुर्ग व्यक्ति की सुपारी लेकर हत्या करने वाले फरार आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंडी गांव के बुजुर्ग व्यक्ति की सुपारी लेकर हत्या करने वाले फरार आरोपी नन्द कुमार लहरे को बरतुंगा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पूर्व में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.



दरअसल, अंडी गांव निवासी भरत लाल भारद्वाज की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर शव को जला दिया था और लाश अधजली हालत में मिली थी. इसके बाद मृतक के परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर पुलिस पहुंची थी और हत्या करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार, जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन, चयनित पंचायत 2 अप्रेल 2026 को होंगी पुरस्कृत

मामले में पुलिस ने सरपंच पति विजय भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ और उसने बताया कि विजय भारद्वाज, मृतक भरत लाल भारद्वाज से पुराना विवाद था. इसे लेकर सरपंच पति विजय भारद्वाज ने बरतुंगा गांव निवासी नंद कुमार लहरे और जमगहन गांव निवासी हिमांशु खूंटे को 1 लाख 50 हजार रूपए में हत्या करने के लिए सुपारी दी थी, तभी दोनों आरोपी ने भरत लाल भारद्वाज की हत्या कर दी थी और शव को पेट्रोल से जला दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Saragaon Arrest : बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुड़पार गांव का मामला, सारागांव पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने पूर्व में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है और फरार आरोपी नन्द कुमार लहरे को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!