Champa Attack : बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से किया हमला, हमला से युवक को आई चोट, जिला अस्पताल में इलाज जारी, चांपा के समलेश्वरी मंदिर के पास का मामला, थाना में 2 नामजद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के समलेश्वरी मंदिर के पास बाइक में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया है. हमला से युवक को चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमित शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका भतीजा विरेंद्र तिवारी ने फोन से बताया, समलेश्वरी मंदिर के पास श्रवण यादव, राजा साहू और एक अन्य युवक के द्वारा बाइक को रोककर रास्ता नहीं दे रहे हैं और बाइक को तोड़फोड़ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

तब अमित शर्मा मंदिर के पास पहुंचा और बाइक में तोड़फोड़ करने से मना किया तो तीनों लोगों के द्वारा अमित शर्मा को गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया है. हमला से अमित शर्मा को चोट आई है और उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

पुलिस ने चाकू से हमला कर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्रवण यादव, राजा साहू और एक अन्य आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 324(4) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!