Korba News : सोसायटी से चावल की चोरी, नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़ाए, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस ने…

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के अलगीडांड गांव में सोसायटी में रखे चावल को चोरी करने वाले 2 आरोपी शाहिद खान, गोविंदा सिंह सहित नाबालिग को ग्रामीण ने पकड़कर जमकर पीटा है. फिर आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों से 28 बोरी चावल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और बाइक को जब्त कर लिया है, वहीं 3 आरोपी अभी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, अलगीडांड गांव के सोसायटी से कई रातों से चावल की चोरी हो रही थी. इससे परेशान ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने का प्लान बना लिया, वहीं रात में चोरों द्वारा सोसायटी की खिड़की से घुसकर चावल की चोरी की जा रही थी. इस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर तीनों चोरों की जमकर धुनाई कर दी और चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के चावल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक जब्त कर फरार 3 आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!