Akaltara FIR : किरारी गांव के राजमिस्त्री से 3 लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की, मारपीट करने वाले दंपति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में राजमिस्त्री अमित यादव से शीतल यादव, राजकुमारी यादव, प्रीतम यादव ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसाही बाना गांव के अमित यादव ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और उसके ससुर के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, जिसे बनाने वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किरारी गांव गया था. वह काम कर रहा था, उसी समय उसके ससुर को चाचा ससुर शीतल यादव, उसकी पत्नी और बेटा तीनों गाली-गलौज कर रहे थे, जिन्हें मना किया तो तीनों ने गाली-गलौज कर मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!