Akaltara News : 50 पाव शराब का परिवहन करते 2 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी अजय विश्वकर्मा, रूपेश सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार 2 व्यक्ति शराब को लेकर परिवहन कर रहे है. फिर पुलिस ने घेराबंदी करके अकलतरा के ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो युवक अजय विश्वकर्मा, रूपेश सिंह के कब्जे से 50 पाव शराब को जब्त किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!