Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में विशाल रक्तदान शिविर का 14 दिसम्बर को

अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में शनिवार 14 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय के संचालक डॉ जे.के. जैन ने बताया कि यह महाविद्यालय विगत 5 वर्षों से संचालित है और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, इसका कारण यह है कि महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी शिक्षण कार्य के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक मनोरंजन, प्लेसमेंट कैंप एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। संस्था सचिव अंकित जैन ने कहा कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 दिसंबर को हंसवाहिनी ब्लड सेंटर, बिलासपुर के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

उन्होंने समस्त स्टॉफ, छात्रों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे रक्तदान शिविर में आएं और मानव कल्याण हेतु अपना रक्त दान करें उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह रक्त सिकलिंग, थैलेसीमिया और ब्लडकैंसर से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क प्रदान किया जाएगा अतः इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। शिविर में समस्त रक्तदाताओं को हेलमेट, ब्लूटूथ डिवाइस, पेनड्राइव, अन्य आकर्षक उपहार एवं प्रमाण-पत्र द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!