JanjgirChampa Action : खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 11 वाहनों पर हुई कार्रवाई, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 11 वाहनों को जब्त किया गया है. यह कार्रवाई खनिज उड़नदस्ता टीम ने की है. कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप है.

 



जिला खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी. इसके बाद छापेमार कार्रवाई की गई. फिर चाम्पा, पामगढ़, खोखरा से 4 ट्रैक्टर, 3 हाइवा रेत और 4 ट्रैक्टर पत्थर को जब्त किया गया है. जब्त वाहन मालिकों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और जुर्माना भी लगाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!