Chhattisgarh News : इस दिन से सभी स्कूलों को एक हफ्ते तक बंद रखने का आदेश, इन कॉलेजों में भी लटके रहेंगे ताले… देखिए

रायपुर. दिसंबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो वहां पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इस बार जमकर ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं कुछ राज्यों में स्कूली छात्र सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

 



मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, 29 दिसंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद अब प्रदेश में लगातार 7 सरकारी छुट्टी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

वहीं, मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। अभी तक मध्य प्रदेश के स्कूलों में पांच दिन की विंटर वेकेशन घोषित की गई है। 6 जनवरी को रविवार होने की वजह से इस दिन भी विद्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में मध्य प्रदेश के स्कूलों में 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। न्यू ईयर के अवसर पर छुट्टी मिलने से स्कूली छात्रों में खुशी की लहर है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

बात करें देश की राजधानी नई दिल्ली की तो यहां स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां जनवरी 2024 के आरंभ में होगी। ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली में स्कूलों को 1 जनवरी से 6 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। हालांकि दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा विंटर वेकेशन की डेट्स अलग से घोषित की जाएंगी। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में शीतकालीन अवकाश रहेगा।

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!