Korba Elephant : करतला महाविद्यालय के पास घायल हाथी विचरण करते दिखा, ग्रामीणों की भीड़ जुटी, वन अमला ने…

कोरबा. करतला वन परिक्षेत्र के करतला महाविद्यालय के पास घायल हाथी को विचरण करते देखा गया है. इस हाथी को देखकर ग्रमीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई, वहीं वन विभाग, ग्रामीणों को दूर रहकर सुरक्षित रहने की सलाह और हाथी को भगाने की कवायद करता नजर आया है.



दरअसल, करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी लगातार कई दिनों से बनी हुई है. इनमें से एक हाथी, जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है. पीडिया गांव से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

इस हाथी को करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया और उसने वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया. महाविद्यालय और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास हाथी विचरण कर रहा है.

इधर, हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच रहे हैं. यहां हाथी चारों तरफ से घिरा हुआ एक मैदान पर विचरण करते देखा गया है. इधर, वन विभाग के द्वारा हाथी से दूर रहने की समझाइश गांव वालों को दी गई है और सायरन बजाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कवायद की गई है. ग्रामीण भी शोर मचाकर हाथी को भगाते नजर आए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : जिला पंचायत सीईओ का पिसौद ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश...

error: Content is protected !!