Korba Elephant : करतला महाविद्यालय के पास घायल हाथी विचरण करते दिखा, ग्रामीणों की भीड़ जुटी, वन अमला ने…

कोरबा. करतला वन परिक्षेत्र के करतला महाविद्यालय के पास घायल हाथी को विचरण करते देखा गया है. इस हाथी को देखकर ग्रमीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई, वहीं वन विभाग, ग्रामीणों को दूर रहकर सुरक्षित रहने की सलाह और हाथी को भगाने की कवायद करता नजर आया है.

 



दरअसल, करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी लगातार कई दिनों से बनी हुई है. इनमें से एक हाथी, जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है. पीडिया गांव से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

इस हाथी को करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया और उसने वहां खड़ी एक बाइक को गिरा दिया. महाविद्यालय और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास हाथी विचरण कर रहा है.

इधर, हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच रहे हैं. यहां हाथी चारों तरफ से घिरा हुआ एक मैदान पर विचरण करते देखा गया है. इधर, वन विभाग के द्वारा हाथी से दूर रहने की समझाइश गांव वालों को दी गई है और सायरन बजाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कवायद की गई है. ग्रामीण भी शोर मचाकर हाथी को भगाते नजर आए हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

Related posts:

error: Content is protected !!