Korba Big News : निर्मला कॉन्वेंट स्कूल और ब्लूबर्ड स्कूल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

कोरबा. निर्मला कॉन्वेंट स्कूल और ब्लूबर्ड स्कूल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है. यहां किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया है और अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. छात्रों के बीच मारपीट का कारण क्या था ? यह अभी तक नहीं पता चल सका है. फिलहाल, मारपीट में 1 छात्र के सिर पर चोट आई है.

 



दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी में संचालित होने वाले निर्मला कॉन्वेंट स्कूल और ब्लूबर्ड स्कूल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई. स्कूली छात्र इस कदर गुस्से में थे कि उन्हें यह भी पता नहीं चला, कोई इस घटना का लाइव विडियो बना रहा है, वहीं वीडियो बनाने वाले ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी वायरल कर दिया है,

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मारपीट की इस घटना में एक छात्र के सिर पर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!