JanjgirChampa Big News : फ्लोरा मैक्स कम्पनी में इन्वेस्ट करने वाली महिलाओं और बैंक के कर्मचारियों के बार-बार घर आने से परेशान होकर लीडर महिला के पति ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की, मचा हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. फ्लोरा मैक्स कम्पनी में इन्वेस्ट करने वाली महिलाओं और बैंक के कर्मचारियों के बार-बार घर आने से परेशान होकर लीडर महिला नीरा साहू के पति सन्तोष साहू ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है. दारंग गांव की लीडर महिला नीरा साहू के पति संतोष साहू, गम्भीर हालत में चाम्पा के BDM हास्पिटल में भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है. मामले की गम्भीरता को देखते हुए SDOP यदुमणि सिदार और नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता पहुंचे. यहां नायब तहसीलदार ने जहर पीने वाले संतोष साहू का बयान लिया है, वहीं पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कम्पनी में लीडर महिला रही नीरा साहू का बयान लिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की है रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, जिले में फ्लोरा मैक्स कम्पनी के द्वारा 27 सौ महिलाओं से 8 करोड़ 10 लाख रुपये की ठगी हुई है. कम्पनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह ने ऐसा जाल फैलाया कि बैंक से लोन लेकर 30-30 हजार रुपये फ्लोरा मैक्स कम्पनी में महिलाओं ने जमा किया था. मामले के खुलासे के बाद लीडर महिला नीरा साहू ने चाम्पा थाना में डायरेक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. मामले में चाम्पा पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया था, वहीं आरोपी 2 डायरेक्टर अखिलेश सिंह और राजीव सिंह को कोरबा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

इधर, दारंग गांव की लीडर नीरा साहू के घर, कम्पनी में इन्वेस्ट करने वाली महिलाएं और बैंक के कर्मचारी, बार-बार पहुंच रहे हैं. इससे परेशान होकर नीरा साहू के पति सन्तोष साहू ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. उसे चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!