Sakti FIR : बेटा ने बैंक से पिता के नाम से 5 लाख का लिया लोन, बेटे की पिटाई से पिता का टूटा दांत, मारपीट करने वाले बेटे के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के परसदा गांव में बेटे ने पिता की पिटाई की है, जिसकी वजह से पिता कलाराम कुर्रे का दांत टूट गया है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले बेटे सुबेस कुर्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसदा गांव के कलाराम कुर्रे ने बताया कि उसके बेटे सुबेस कुर्रे ने उसके नाम HDFC बैंक से 5 लाख रुपये का लोन ले लिया है. उसी बात को लेकर पूछताछ की तो उसके बेटे ने गाली-गलौज की और उसके हाथ की कलाई को दांत से काट दिया. झूमाझटकी से उसके पैर के अंगूठे में चोट लगी है. साथ ही, उसका दांत भी टूट गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

फिलहाल, मामले में हसौद पुलिस ने पिता से मारपीट करने वाले बेटे सुबेस कुर्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!