Sakti Arrest : 6 बोरी धान की चोरी करने वाले 2 चोर हसौद से गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, 6 बोरी धान जब्त

सक्ती. हसौद पुलिस ने धान की चोरी करने वाले 2 चोर रमेश साहू, फिरत नागेश को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305 ए, 3(6) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपियों से धान की 6 बारी को जब्त किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, हसौद के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

पुलिस के मुताबिक, हसौद थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने 8 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया 7 दिसंबर को खाना खाकर सो गए थे, रविवार की सुबह उठकर देखने पर 37 बोरी धान में से 6 बोरी धान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी.

जांच के दौरान पुलिस ने हसौद से धान की बोरी चोरी करने वाले रमेश साहू एवं फिरत नागेश को गिरफ्तार किया और दोनों आरोपियों से चोरी की 3-3 बोरी धान को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!