Akaltara Death : अकलतरा के हनी सिंह की मौत, सदमे में परिजन, ऐसे हुई घटना… डिटेल में जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में सड़क हादसा हुआ है और हादसे में युवक को मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम निखिल सिंह है और उसे अकलतरा में हनी सिंह के नाम से जाना जाता है. बताया जा रहा है कि बाइक से गिरने के बाद यह घटना हुई है. इधर, घटना के बाद परिजन सदमें में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक युवक, अकलतरा की पुरानी बस्ती का रहने वाला था.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

पुलिस के अनुसार, निखिल सिंह उर्फ हनी सिंह, घर से बाइक में निकला था. इस दौरान अकलतरा जनपद के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से गिर पड़ा. घटना के बाद उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!